फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dhandera Nagar Panchayat President Satish Negi joined BJP

Roorkee News: भाजपा में शामिल हुए ढंडेरा नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी

Sat, 04 Apr 2026 06:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Dhandera Nagar Panchayat President Satish Negi joined BJP
ढंडेरा नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू राणा ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर सतीश नेगी ने नगर पंचायत का चुनाव बतौर निर्दलीय लड़ा था। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दोनों का माल्यार्पण कर पार्टी में स्वागत किया।
विज्ञापन




पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में 2025 जैसी गलती नहीं दोहराई जाएगी और खानपुर क्षेत्र को इस बार अपने बीच का ही विधायक मिलेगा। उन्होंने भाजपा को राष्ट्रवादी पार्टी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत हुआ है और आज दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। यही वजह है कि पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने सतीश नेगी और बबलू राणा की वापसी को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे 2027 चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी। बबलू राणा ने कहा कि उनकी विचारधारा हमेशा से भाजपा की रही है और वे आज अपने घर लौटे हैं। वहीं सतीश नेगी ने भी भाजपा को अपना परिवार बताते हुए कहा कि मतभेद हो सकते हैं लेकिन परिवार नहीं छोड़ा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष विकास पाल और सभासद विजय सिंह पंवार ने किया। इस अवसर पर हरीश शर्मा, जगदीश नेगी, जितेंद्र पुंडीर, पूर्व पार्षद जितेंद्र नेगी, तेजपाल मौर्य, अतुल राणा, देव सिंह सामन्त, गंगा सिंह बिष्ट, ममता चहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed