फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Department careless on complaints of power theft

बिजली चोरी की शिकायतों पर विभाग की कार्रवाई शुन्य

Tue, 02 Aug 2022 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Department careless on complaints of power theft
क्षेत्र के कई गांवों में हो रही बिजली चोरी की शिकायत विभाग में करने के बावजूद अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चार जुलाई को एक व्यक्ति ने ब्रह्मपुर बिजलीघर से जुड़े एक गांव में बड़े स्तर पर बिजली चोरी होने की लिखित शिकायत अधिकारियों से की थी लेकिन आज तक वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। धनौरी में भी दो युवकों ने कटिया डालकर चक्की चलाने की शिकायत की थी लेकिन वहां भी आज तक बिजली चोरी बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन

रामनगर में भी एक शिकायत करीब डेढ़ महीने से पेंडिंग है। इसके अलावा कई लोगों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में शिकायत पेटिका में बिजली चोरी की शिकायत की लेकिन शिकायतकर्ताओं को पुरस्कार देना तो दूर की बात है उनकी शिकायतों पर कार्रवाई शून्य है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली चोरी कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से हो रही है इसलिए विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने उजागर कर दिए नाम
नियमानुसार ऊर्जा निगम में बिजली चोरी की शिकायत करने वाला यदि अपना नाम गोपनीय रखना चाहता है तो उसका नाम विभाग सामने नहीं ला सकता है। इसके विपरीत कई मामले ऐसे हो चुके हैं जिसमें विभाग के कर्मचारियों ने बिजली चोरी के आरोपी को ही शिकायतकर्ता का नाम बता दिया। ऐसे में उनमें आपसी रंजिश शुरू हो गई। ऐसे में लोग अब विभाग को बिजली चोरी की शिकायत करने से भी कतराने लगे हैं।

बिजली चोरी की शिकायत मिली थी। उसी दौरान कांवड़ यात्रा शुरू हो गई। ऐसे में अधिकारी यात्रा संपन्न कराने में लग गए। बिजली चोरों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed