फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dengue suspected in 22 Mehwad patients

मेहवड़ के 22 मरीजों में डेंगू का संदेह

Wed, 09 Oct 2019 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dengue suspected in 22 Mehwad patients
मेहवड़ खुर्द गांव में स्वास्थ्य कैंप के दौरान हुई जांच में 22 मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, 20 लोगों में टायफाइड के लक्षण मिले हैं। इस दौरान बुखार के गंभीर मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इससे अन्य ग्रामीणों में भी दहशत बनी है। इस दौरान टीम की ओर से करीब 200 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाई वितरित की गई। साथ ही, डेंगू से बचाव और लक्षण की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मेहवड़ खुर्द में बुखार ने कहर बरपाया हुआ है। बुखार से कई ग्रामीण पीड़ित थे, जिनका उपचार रुड़की और आसपास के क्षेत्र में चल रहा था। गांव में बुखार की शिकायत पर कलियर विधायक फुरकान अहमद और ग्राम प्रधान आदेश कुमार ने पत्र भेजकर सीएम से शिकायत की थी। साथ ही गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर कैंप लगाकर लोगों की जांच करने की मांग की थी। इस पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव पहुंची और कैंप लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। चिकित्सक गुंजन सैनी ने बताया कि मेहवड़ खुर्द, बाजुहेड़ी और इमलीखेड़ा के करीब 200 ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच के दौरान ब्लड के सैंपल लिए गए थे। जिन्हें डेंगू की आशंका है, उनके सैंपल एलआईजा जांच के लिए भेजे गए हैं। बुखार से गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को डेंगू के लक्षण जैसे तेज बुखार, सिर दर्द, माशपेशियों व जोड़ो में दर्द, आंखों के पीछे दर्द और जी मचलाना, उल्टी होने के बारे में बताया गया है। बताया कि दो लोगों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। ग्रामीणों से अपने घर के आसपास साफ सफाई और पानी जमा न होने की सलाह दी गई है। टीम में बृजेश कुमार, नौशाद अहमद, पुष्पा, अरविंद सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed