फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demonstration to get the village out of the Nagar Panchayat

गांव को नगर पंचायत से बाहर करने को प्रदर्शन

Thu, 12 Aug 2021 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Demonstration to get the village out of the Nagar Panchayat
रुड़की। इमलीखेड़ा नगर पंचायत से गुम्मावाला माजरी गांव को बाहर किए जाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

हाल ही में शासन ने इमलीखेड़ा में गुम्मावाला माजरी और रांघडवाला को शामिल कर नगर पंचायत बनाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद गुम्मावाला माजरी गांव के लोग विरोध में खड़े हो गए। बुधवार को माजरी गांव के लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को इस फैसले का जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था। वहीं बृहस्पतिवार को माजरी गांव के माजरा गुम्मावाला में भी लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि गांव के लोग नगर पंचायत में शामिल नहीं होना चाहते हैं। उन्हें जबरन नगर पंचायत में शामिल किया जा रहा है। कहा कि उन्हें इमलीखेड़ा को नगर पंचायत बनाए जाने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उनके गांव को जबरन नगर पंचायत में शामिल किए जाने पर आपत्ति है। उन्होंने मांग उठाई कि उनके गांव को नगर पंचायत से बाहर किया जाए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में जुल्फकार, रियासत, नसीम, रुस्तम, आरिफ, जब्बार, सोहेल, रहमान, वासिद, नसीर, इरफान, सागर, राजा, विशाल, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed