{"_id":"65c27f96204b085c1e04247e","slug":"demonstration-on-the-news-of-demolishing-the-marriage-hall-and-building-a-complex-roorkee-news-c-5-1-drn1027-344355-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बरातघर तोड़कर कांप्लेक्स बनाने की सूचना पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बरातघर तोड़कर कांप्लेक्स बनाने की सूचना पर प्रदर्शन
विज्ञापन
नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर की ओर से कॉमर्शियल कांप्लेक्स बनाने के लिए बरातघर तोड़े जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में कस्बे के लोग एकत्र हो गए और नगर पंचायत अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। यही नहीं कस्बावासियों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर नगर पंचायत ईओ को बर्खास्त किए जाने की मांग भी की।
पिछले कई दिनों से लोग नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर के अधिशासी अधिकारी पर जनता इंटर कॉलेज के सामने बरातघर को तोड़कर इसकी जगह कॉमर्शियल कांप्लेक्स बनाए जाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए विरोध कर रहे हैं। हाल ही में इस बाबत लोगाें ने एसडीएम को पत्र सौंपा था। इसमें बताया था कि बरातघर में गरीब मजदूर लोग शादी समेत अन्य छोटे समारोह करते हैं। ऐसे में बरातघर को तोड़ा जाना गलत है।
मंगलवार दोपहर को लोगों को सूचना मिली कि नगर पंचायत की ओर से बरातघर तोड़ा जा रहा है। जिस पर बड़ी संख्या में कस्बेवासी एकत्र हो गए और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान वरिस अहमद, आजम भारती, दिलशाद, मासूम अली, नाहिद खान, डॉक्टर शमशाद, हाजी तस्लीम, हारून मलिक, सन्नववर अली, ताहिर हसन, शौकीन मलिक, परवेज आदि का कहना था कि सरकार ने गरीब मजदूर लोगों के लिए बरातघर बना रखे हैं।
विज्ञापन
पैसे की कमी के चलते गरीब मजदूर लोग अपने बच्चों के जन्मदिन और शादी आदि कार्यक्रम बरातघर में करते चले आ रहे हैं। चार दिन पहले एक प्रार्थनापत्र उपजिलाधिकारी लक्सर और नगर पंचायत ईओ को सौंपा था लेकिन नगर पंचायत अधिकारी बरातघर को तुड़वाए जाने की जिद पर अड़े हुए हैं। कस्बावासियों ने जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र भेजकर नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर के ईओ को बर्खास्त किए जाने की मांग की है। वहीं ईओ अजय अष्टवाल का कहना है कि मामला संज्ञान में है। बरातघर के स्थान पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाए जाने का मामला अभी होल्ड पर रखा गया है।