फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demonstration of villagers accused of harassment on police

ग्रामीणों का पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, प्रदर्शन

Fri, 07 Jan 2022 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers accused of harassment on police
ुड़की स्थित भंगेड़ी गांव में पुलिस पर उत्पीड़न का आरोपे लगाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : ROORKEE
भंगेड़ी के ग्रामीणों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही पुलिस पर गांव के कुछ बेकसूर लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने उत्पीड़न बंद नहीं किया तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को भंगेड़ी गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गांव के ही वसीम से एक महिला ने करीब सवा लाख रुपये उधार लिए थे। वह रुपये मांगने महिला के घर गया तो उसके पति ने मारपीट कर लाइसेंसी बंदूक के बल पर बंधक बना लिया। वहीं, महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ तहरीर दे दी। अब पुलिस उसे परेशान कर रही है, जिससे उसका पूरा परिवार परेशान है। आरोप लगाया कि 28 दिसंबर को पुलिस ने गांव के ही कलाम पर चाकू दिखाकर झूठा मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जबकि वह बेकसूर था और उसके पास चाकू नहीं था।
विज्ञापन

इसी तरह गांव निवासी वसीम सब्जी बेचते हैं। एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए झूठी तहरीर दी। पुलिस उसे भी परेशान कर रही है। आरोप लगने से गांव में कोई उससे सब्जी भी नहीं खरीद रहा है। उसके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। आरोप लगाया कि जिन लोगों के खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं, पुलिस उनके कहने पर कार्रवाई कर रही है। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने बेकसूर लोगों पर कार्रवाई की तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अनस, जहूर हसन, मखमूल, दिलशाद, यूनुस, अब्बासी, मुर्सलीन, टमटम, अहसान, निसार, मुस्तकीम, इरफान, सत्तार भूरा आदि मौजूद रहे। उधर, कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस किसी बेकसूर पर कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही पर लगाए गंभीर आरोप
ग्रामीणों ने क्षेत्र की चेतक पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाया कि सिपाही की ओर से गरीबों और मजदूरों को परेशान किया जा रहा है। सिपाही गांव के कुछ लोगों से मिलकर बेकसूर लोगों को झूठे केस में फंसा रहा है। सिपाही की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed