फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demonstration of farmers at Bhagwanpur toll plaza

प्रदर्शन कर संगठन ने उठाई किसानों की समस्याएं

Fri, 10 Sep 2021 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers at Bhagwanpur toll plaza
भगवानपुर टोल प्लाजा पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन अंबावत के कार्यकर् - फोटो : ROORKEE
फोटो
विज्ञापन

किसानों का भगवानपुर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन
भाकियू अंबावत ने प्रदर्शन कर उठाईं किसानों की समस्याएं
एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
भगवानपुर। भगवानपुर कस्बे के टोल प्लाजा पर अपनी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अंबावत के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी दिया।
भाकियू (अंबावत) के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भगवानपुर टोल प्लाजा पर एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर हंगामा और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भगवानपुर में खाद्यपूर्ति अधिकारी लोगों के राशन कार्ड नहीं बना रहे हैं। कार्ड नहीं होने पर डीलर निर्धन लोगों को राशन नहीं दे रहे हैं। इससे सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही के कारण योजना का लाभ निर्धन लोगों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने डीजल और पेट्रोल के दाम कम किए जाने की मांग की उठाई। कहा कि किसानों को कंट्रोल रेट पर डीजल और पेट्रोल दिया जाए। इसके अलावा दो साल से रुका हुआ किसानों का गन्ने का भुगतान ब्याज सहित वापस किया जाना चाहिए। गन्ने का भाव पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। उत्तराखंड के सभी किसानों का कर्जा माफ किया जाए। पत्रकारों को टोल प्लाजा पर टैक्स फ्री किया जाए। तीनों कृषि कानून अविलंब वापस लिए जाएं। कहा कि चंद्रपुरी बांध टूटने से फसलों को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए किसानों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएं। उन्होंने एसडीएम को सीएम को संबोधित मांगपत्र सौंपा। कहा कि यदि उनकी उक्त मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो उन्हें सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर किसान मजदूर के जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह, अनुज सैनी, संदीप कुमार, जगपाल सिंह, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, ऋषिपाल, धनीराम, रमेश चंद्र, गौरव कुमार और मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उठाई बिजली सप्लाई शुरू करने की मांग
भगवानपुर। क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मदनपुर में 10 दिन से बिजली नहीं होने से किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल सूख गई है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बिजली के तार ठीक कर बिजली सुचारु करने की मांग की है। ग्रामीण नीरज कुमार, लोकेश कुमार, सोपाल, भोपाल, बालेश्वर और राजेश कुमार आदि ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शिकायत कर बताया कि गांव के किसानों के ट्यूबवेल 10 दिन से बिजली नहीं आने से बंद पड़े हैं। इससे किसानों की धान की तैयार फसल सूखने लगी है। उन्होंने बिजली सप्लाई शुरू करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed