फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demonstration of Congressmen against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 27 Dec 2021 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Congressmen against inflation
लक्सर में महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
देश में लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने गरीबों की खून पसीने की कमाई को लूटकर पूंजीपतियों की जेब भरने का काम किया है। इसके बाद उन्होंने पदयात्रा निकालकर कांग्रेस के साथ जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता हरिद्वार रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए। कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि आम आदमी की जरूरत की सारी चीजें दिन प्रतिदिन महंगी होती जा रही हैं। इसमें रसोई गैस, दालें, सब्जियां, खाद्य तेल, अनाज आदि दो से तीन गुना अधिक महंगे हो गए हैं। किसानों को डीजल, पेट्रोल, खाद, कीटनाशकको पहले से कई गुना ज्यादा दाम पर खरीदने पड़ रहे हैं। भाजपा की गलत नीतियों के कारण रोजगार भी खत्म हो गए हैं। भाजपा सरकार पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। जनता अब भाजपा को समझ चुकी है। इसका खामियाजा भाजपा को विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में पदयात्रा निकाली। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष देवेश राना, प्रमोद खारी, रतेंद्र तिवारी, मास्टर कुशल पाल सैनी, ईश्वर अग्रवाल, मोहन चौधरी व अमित शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed