फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demonstration in support of farmers

किसानों के समर्थन में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

Sat, 05 Dec 2020 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in support of farmers
लक्सर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में दिल्ली में धरना दे रहे किसानों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है। वह किसानों के स्वाभिमान को कुचलने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खड़ंजा कुतुबपुर गांव में हरिद्वार ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह के निर्देश पर केंद्र सरकार के किसान विरोधी अध्यादेश के विरोध में दिल्ली में धरना दे रहे किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जा रहे किसानों पर लाठीचार्ज कराया जा रहा है। इससे साफ हो गया है कि भाजपा हिटलरशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने लक्सर के भाजपा विधायक और सांसद पर भी क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को लेकर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लक्सर रुड़की मार्ग का निर्माण पंचेश्वर महादेव से सुल्तानपुर तक नहीं हो पा रहा है, लेकिन जनप्रतिनिधियों को उसकी फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर के हनुमान चौक का सौंदर्यीकरण अधर में लटका पड़ा है। इस मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बृजपाल सिंह नागर, मास्टर नकली राम, जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, रोहिताश सैनी, ताहिर हसन, बालेश्वर सिंह, सुरेंद्र शर्मा, डोनू शर्मा और शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed