फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demonstration for Rizvi's arrest

वसीम रिजवी के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका

Sat, 27 Nov 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for Rizvi's arrest
मंगलौर में वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे विधायक काजी निजामुद्दीन व अन्य। - फोटो : ROORKEE
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वसीम रिजवी के खिलाफ मुस्लिम समुदाय का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही उनका पुतला फूंककर नारेबाजी की।
विज्ञापन

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने वाले वसीम रिजवी के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार की देर रात से ही रोडवेज बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। शनिवार को धरनास्थल पर पहुंचे शहर काजी मुफ्ती मासूम कासमी ने कहा कि सरकार को हिंदू मुस्लिम एकता में जहर घोलने वाले आरोपी वसीम रिजवी को शीघ्र गिरफ्तार करके उसको फांसी पर लटकाना चाहिए ताकि कोई दूसरा किसी भी मजहब के बारे में गलत टिप्पणी करने का दुस्साहस न करे। कहा कि वसीम रिजवी को यदि जल्द ही गिरफ्तार नहीं किया गया तो मुस्लिम समाज आंदोलन को बाध्य होगा। विधायक काजी निजामुद्दीन ने भी धरने को समर्थन देते हुए कहा कि वसीम रिजवी को भाजपा सरकार गिरफ्तार नहीं करना चाहती है। देश में घूम घूम कर वसीम रिजवी मुस्लिम समाज को भड़काने का कार्य कर रहा है। मुस्लिम समाज किसी भी तरह उसके भड़काने में नहीं आने वाला है। इस दौरान आसपा नेता मोनिस काजमी, चौधरी इस्लाम, मौलाना जाबिर, दिलशाद अंसारी, डॉ. नैय्यर काजमी, राशिद खान, मौलाना हाशिम, मौलाना राशिद, नईम कुरैशी, सद्दाम कुरैशी, तारिक काजमी, खुर्शीद और मोहम्मद शाकिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हिंदू समाज करेगा वसीम रिजवी की रक्षा : नरसिंहानंद
महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरि ने कहा कि सच्ची पुस्तक लिखने वाले वसीम रिजवी के खिलाफ आज एक विशेष समुदाय के लोग खड़े हो गए हैं। रिजवी की रक्षा संत और हिंदू समाज करेगा। हिंदुत्व का प्रचार प्रसार करने के लिए वह देश में विभिन्न स्थानों पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को रामनगर में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नितिन शर्मा के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरि ने कहा कि वाइस ऑफ हिंद नामक एक पत्रिका में भगवान शिव की विश्व में सबसे बड़ी प्रतिमा को क्षत-विक्षत दिखाया गया है। दावा किया कि इस पत्रिका को आईएसआईएस द्वारा चलाया जा रहा है। कहा कि हिंदू समाज को जागरूक होना होगा। वसीम रिजवी ने जो किताब लिखी है, उसे पढ़ने के बाद विशेष समुदाय के लोग आज पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं। वसीम रिजवी के लिए इनाम घोषित कर रहे हैं। कहा कि वसीम रिजवी व उनकी जान को खतरा है। वह वसीम रिजवी और स्वयं की रक्षा कर सकते हैं। सनातन धर्म की रक्षा और प्रचार प्रसार के लिए वह पूरे देश मे भ्रमण कर रहे हैं। सभी लोगों को आगे आकर इसके लिए कार्य करना होगा। इस अवसर पर विहिप नेता उमेश प्रधान, विशाल गोस्वामी, संजय बजरंगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed