फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demonstrate students' protest against exam fees

एग्जाम फीस के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

Tue, 18 Apr 2017 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Tue, 18 Apr 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
सेमेस्टर की एग्जाम फीस के विरोध में मंगलवार को भी छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन जारी रहा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कालेज गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


बीएसएम पीजी कालेज के छात्र-छात्राएं सेमेस्टर एग्जाम फीस लेने का विरोध कर रहे हैं। इसके विरोध में सोमवार को हुए प्रदर्शन के दौरान कालेज स्टाफ और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल हो गया था। कालेज में पथराव किया गया था। पुलिस ने इस मामले एबीवीपी के एक पदाधिकारी की ओर से मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को भी सेमेस्टर एग्जाम फीस का विरोध करते हुए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं के साथ कालेज गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


पुलिस ने नहीं लगने दिया टैंट
कालेज गेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी और कालेज के छात्र-छात्राओं ने तेज धूप से बचने के लिए टैंट लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने इसे नहीं लगाने दिया। पुलिस का कहना था कि कालेज में वार्षिक परीक्षाएं चल रही है। ऐसे में कालेज के बाहर टैंट नहीं लगाया जा सकता। इस पर छात्र मान गए और टैंट वापस करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार एसोसिएशन ने कार्रवाई किया विरोध
 एडवोकेट्स एसोसिएशन रुड़की की मंगलवार को रामनगर कचहरी स्थित अधिवक्ता कक्ष में एक बैठक हुई। इसमें बीएसएम कालेज में हुए बवाल की निंदा की। बैठक में कहा गया कि पुलिस ने इस राजनीतिक दबाव में आकर एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए अधिवक्ता ममतेश शर्मा एवं रजनीश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि पहले इसकी जांच होनी चाहिए थी। बैठक में आरोप लगाया कि गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने संबंधित मुकदमे में बिना धारा 41ए सीआरपीसी का नोटिस दिए बिना संस्थान के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जो उच्चतम न्यायालय की अवहेलना है। बार ने गंगनहर इंस्पेक्टर के निलंबन या फिर स्थानांतरण की मांग की है। अधिवक्ताओं ने कहा है जब तक इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है वह आंदोलन करेंगे। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राशिद अली एडवोकेट ने बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर संदीप यादव, जफरुद्दीन, शिवकुमार सैनी, जावेद फारुख, पुष्पेंद्र कुमार, संजीव कौशिक, प्रवीण तोमर, अतुल शर्मा, श्रीकांत, घनश्याम, रविंद्र सिंह, अवशेष त्यागी, अनुज शर्मा, राजीव शर्मा, राव नावेद अली, जावेद अख्तर एवं अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

बीएसएम कालेज प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
 बीएसएम पीजी कालेज में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठी डंडे से हमला करने के मामले में प्राचार्य सहित प्रबंधन के 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें धरे गए दो लोगों को पुलिस ने चालान भी कर दिया था, जिनकी जमानत हो गई।


बीएसएम पीजी कालेज में मनमानी फीस वसूलने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर सोमवार को लाठी डंडो से हमला कर दिया था। इसके बाद गुस्साए छात्रों ने पथराव भी किया था। मामले में दोनों ओर से तहरीर दी गई थी। पुलिस ने एबीवीपी के नगर मंत्री शुभम सैनी की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें प्राचार्य विपिन गौतम, कमलेश, ममतेश शर्मा, रजनीश शर्मा, शैलेंद्र पंत, संजीव कुमार, अमित शर्मा, हेमंत पांडे, कामेश, संदीप, विकास धीमान शामिल हैं। इसमें पुलिस ने विकास धीमान और शैलेंद्र पंत को मौके से ही हिरासत में लिया है, जिनका मंगलवार को चालान कर दिया गया। बाद में कोर्ट से देानों की जमानत भी हो गई। गंगनहर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी एसएसआई देवराज शर्मा का कहना है कि बीएमएस कालेज प्रबंधन के 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed