Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demand to increase sugarcane price to Rs 500 and payment of dues

Roorkee News: गन्ने का भाव 500 करने और बकाया भुगतान की मांग

Tue, 11 Nov 2025 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Demand to increase sugarcane price to Rs 500 and payment of dues
पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को लेकर राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में आयोजित बैठक में मौजूद पदा​धिकारी - फोटो : टूंडला में पत्रकारों से वार्ता करते विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर संवाद
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की युवा कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष सुमित उपाध्याय के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामचंद्र सेट को 17 सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल करने, इकबाल शुगर मिल सहित प्रदेशभर की शुगर मिलों से बकाया भुगतान शीघ्र कराने और स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन




किसानों ने बताया कि बिजली बिलों में 5000 रुपये तक के अतिरिक्त कटान से वे परेशान हैं। इसपर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। साथ ही सिंचाई विभाग की टूटी-फूटी नहरों की मरम्मत जल्द कराने की भी मांग रखी गई ताकि किसान अपनी फसलों की सिंचाई सुचारू रूप से कर सकें।
विज्ञापन


सुमित उपाध्याय ने कहा कि सरकार को किसान पलायन के मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक पहाड़ी गांव में सड़क, पानी और इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही पहाड़ी किसानों को कृषि यंत्र मुफ्त देने और सोलर प्लांट लगाने की भी मांग की गई ताकि किसानों को आर्थिक मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर किसानों के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं कराई गई तो संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में किसान मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर रविंद्र कुमार, वीरेंद्र पाल, शुभम उपाध्याय, निरायण सिंह, अंकित कुमार, अमन यादव, गोटी उपाध्याय, शमशाद, तसोवर आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed