फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demand for opening of purchasing center of Uttam Sugar Mill

Roorkee News: उत्तम शुगर मिल के क्रय केंद्र खोलने की मांग

Sat, 17 Jan 2026 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Demand for opening of purchasing center of Uttam Sugar Mill
लक्सर क्षेत्र के किसानों ने गन्ना मंत्री से मिलकर उत्तम शुगर मिल के क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की है। शुक्रवार को लक्सर क्षेत्र के किसान चौधरी बचन सिंह, चौ. योगेंद्र सिंह, चौ. राजपाल सिंह, चौ. रविंद्र सिंह, प्रधान विनोद, विपिन व विनोद कुमार आदि प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर उत्तम शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र खोले जाने की मांग पर पत्र सौंपा है। उन्होंने गन्ना मंत्री को दिए पत्र में बताया कि वह लक्सर शुगर मिल को गन्ना सप्लाई करते हैं लेकिन लक्सर मिल से न तो समय पर गन्ना पर्ची ही मिल पाती है और न ही समय पर भुगतान मिल रहा है। इस कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पत्र में बताया कि उत्तम शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र खोलने की मांग को लेकर वह गन्ना विभाग के अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैंं लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गन्ना किसानों को उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed