{"_id":"67ac9badb054df1ae70e84ea","slug":"demand-for-one-lakh-and-bike-in-dowry-roorkee-news-c-5-1-drn1027-617307-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दहेज में एक लाख और बाइक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दहेज में एक लाख और बाइक की मांग
विज्ञापन
एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज में बाइक और एक लाख की नकदी न देने पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विवाहिता के पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लक्सर कोतवाली के महाराजपुर कलां गांव निवासी पायल की ओर से ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 23 नवंबर 2023 को बहादराबाद थाना क्षेत्र के खेड़ली गांव निवासी अनुराग के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। विरोध करने पर आए दिन मारपीट करने लगे।
आरोप है कि इस बीच दहेज में ससुराल वाले एक बाइक और एक लाख की नकदी मांगने लगे। आरोप है कि 7 मई 2024 को पति अनुराग, सास अनीता, ससुर रविंद्र और ननद आंचल ने दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर दी। उसने इसकी शिकायत मायके वालों से की। मायके वाले ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की गई।
विज्ञापन
आरोप है कि 19 मई को भी ससुरालियों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट ने अब पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।