फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demand for immediate compensation to the victims of the fire

Roorkee News: अग्निकांड से पीड़ितों को तत्काल मुआवजे की मांग

Sun, 26 Feb 2023 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Demand for immediate compensation to the victims of the fire

विज्ञापन




उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन





उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल की ओर से उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर अग्निकांड से पीड़ितों के परिवार को तत्काल मुआवजा एवं उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

शनिवार को जिलाध्यक्ष मोहम्मद मुबश्शीर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि पीड़ितों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाना न्याय हित में बहुत ही आवश्यक है। जल्द पीड़ितों का मुआवजा नहीं दिया गया तो कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगी। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ प्रशासनिक विफलता का भी संज्ञान शासन को लेना चाहिए।
विज्ञापन




ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि पीड़ितों को शीघ्र न्याय एवं दोषों के विरुद्ध कार्रवाई शासन की पहली जिम्मेदारी है। ज्ञापन में रुड़की के बहुमंजिला इमारतों एवं आग लगने के लिए संवेदनशील व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर समीक्षा करने की मांग की। ज्ञापन देने के लिए संजय कुमार शर्मा, सुशील कश्यप, मुस्तकीम, जाकिर हुसैन, राहुल सैनी, दीपक वर्मा, सरवर सागर, रणबीर नागर, शैलेंद्र सिंह, रफीक, सगीर, रिजवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed