{"_id":"649440aee2f61adc1e0694d4","slug":"dehradun-divisional-level-sports-competition-started-in-kv-1-roorkee-news-c-37-1-rrk1001-4437-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: केवि-1 में देहरादून संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: केवि-1 में देहरादून संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन
फोटो समाचार
-25 केंद्रीय विद्यालयों के 184 छात्र-छात्राएं कर रहे प्रतिभाग
-कबड्डी के पहले राउंड में केवी-1 रुड़की, केवी ओएलफ देहरादून व केवी आईआईपी देहरादून का रहा दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। केंद्रीय विद्यालय-1 रुड़की में बृहस्पतिवार को 52वीं देहरादून संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन की प्रतियोगिता में कबड्डी अंडर-17 के पहले राउंड में केवी-1 रुड़की, केवी ओएलफ देहरादून व केवी आईआईपी देहरादून प्रथम स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य चंद्रशेखर बिष्ट ने ध्वज फहराकर और गुब्बारे उड़ाकर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही देहरादून संभाग से आई टीमों ने मार्चपास्ट किया। प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होता है। इसलिए केंद्रीय विद्यालय संगठन बच्चों को खेलने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करता है। खेल जीवन में उत्साह और उमंग भरता है। यह हमारे अन्दर अनुशासन की भावना पैदा करता है, साहस भरता है तथा समाज में आपसी प्यार और भाईचारे को बढ़ावा देता है। खेल शिक्षक हरिनंद ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। उप प्राचार्या अंजू सिंह ने कहा कि खेलों में भी बेहतर कॅरियर है। किसी भी खेल को अपना कॅरियर बना सकते हैं। अगर आप समर्पण के साथ इस खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं तो आपका भविष्य सुनहरा हो सकता है। इस अवसर जीतेन्द्र त्यागी, ओमबीर सिंह व पूनम कुमारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
25 केंद्रीय विद्यालयों के 184 छात्र-छात्राएं कर रहे प्रतिभाग
केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 में आयोजित देहरादून संभाग स्तरीय प्रतियोगिता 25 केंद्रीय विद्यालयों के 184 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में जूडो, ताइक्वांडो, कबड्डी तथा शूटिंग खेलों का आयोजन हो रहा है। छात्र-छात्राओं के साथ 30 अनुरक्षक शिक्षक भी पहुंचे हैं।