{"_id":"674232a6c00731bdd40d04e4","slug":"deer-entered-posh-colony-captured-in-cctv-camera-roorkee-news-c-5-1-drn1027-554678-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पॉश कॉलोनी में घुसा हिरण, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पॉश कॉलोनी में घुसा हिरण, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
विज्ञापन
जंगल से भटककर एक हिरण रुड़की की पॉश कॉलोनी में एक घर में घुस आया। हिरण की चहल-पहल घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं, सोशल मीडिया पर हिरण का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
रुड़की के सिविल लाइंस क्षेत्र नीलम टॉकीज के पास उद्यमी विवेक अग्रवाल का आवास है। बृहस्पतिवार देर रात एक हिरण जंगल से भटककर उनके आवास परिसर में घुस आया। हिरण काफी देर तक उनके आवास परिसर में टहलता रहा। कुछ देर बाद वह आवास से निकलकर चला गया। शुक्रवार सुबह घर के सदस्यों ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो हिरण को देखकर वह भी हैरत में पड़ गए।
उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किया और आसपास के लोगों को भी हिरण के आवास में घुसने की जानकारी दी। वहीं, पॉश कॉलोनी में हिरण घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि सर्दी के चलते हिरण आबादी क्षेत्र में घुस आया होगा लेकिन इसके बाद वह कहां गया यह रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन
उधर, रुड़की वन रेंजर विनय राठी ने बताया कि हिरण रात के समय जंगल से भटककर कॉलोनी में घुस आया होगा। हिरण के संबंध में टीम को लगाकर जानकारी जुटाई जाएगी।