फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Death of animals due to unknown disease, panic among livestock owners

अज्ञात बीमारी से पशुओं की मौत, पशुपालकों में दशहत

Wed, 02 Feb 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Death of animals due to unknown disease, panic among livestock owners
भगवानपुर क्षेत्र के मानकपुर आदमपुर गांव में पशुओं का इलाज करने पहुंची पशु विभाग की टीम। - फोटो : ROORKEE
क्षेत्र में अज्ञात बीमारी से करीब 15 दिन में कई पशुओं की मौत हो गई। इससे पशुपालक दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभाग समय से पशुओं को खुरपका और मुंहपका की वैक्सीन लगा देते तो मौत नहीं होती। वहीं पशु विभाग का कहना है कि क्षेत्र में लगातार पशुओं को टीके लगाए जा रहे हैं। शीतमाला बीमारी की चपेट में आने से कुछ पशुओं की मौत हुई है। जिन पशुओं में इस बीमारी के लक्षण हैं उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के कुंजा बहादरपुर, मानकपुर आदमपुर, चुड़ियाला, तेज्जुपुर, खेलपुर, रुहालकी, अमरपुर, बिनारसी, महेश्री, सिसौना, मानक मजरा आदि गांवों में 15 दिन के भीतर कई पशुओं की मौत हो गई। पशुपालक अनुभव एडवोकेट, अर्जुन, राजबीर, प्रमोद, जनेश्वर, महक सिंह, मुन्नू प्रधान, विनोद कुमार का कहना है कि क्षेत्र में कुछ ही दिन में 30 से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है। मरने वाले पशुओं में बच्चों की संख्या ज्यादा है जबकि बड़ी संख्या में पशु बीमार चल रहे हैं। इसको लेकर पशुपालकों में दहशत बनी हुई है। पशुओं को पहले बुखार आता है। इसके बाद मुंह से लार आनी शुरू हो जाती है। जब तक पशुपालक कुछ समझ पाते हैं पशुओं की मौत हो जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पशु विभाग ने पशुओं को समय से खुरपका और मुंहपका बीमारी से बचने के लिए वैक्सीन नहीं लगाई जबकि उन्हें हर साल ये वैक्सीन लगाई जाती थी। यही वजह है कि इस बार पशुुओं की मौत हो रही है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पशु चिकित्सक डॉ. मुकेश गौर का कहना है कि पशुओं की मौत की जानकारी मिली है। जानकारी के बाद टीम को मौके पर भेजा गया है। बुधवार को एक टीम मातकपुर आदमपुर में भी भेजी गई है। टीम लगातार पशुओं को मुंहपका और खुरपका के टीके लगा रही है। फिलहाल पशुओं में शीतमाला बीमारी के लक्षण मिल रहे हैं। इसी बीमारी के चलते कुछ पशुओं की मौत हुई है। जिन पशुओं में इस बीमारी के लक्षण दिख रहे हैं, उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed