फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   deaf and dumb demanded separate commission for rehabilitation

‘मूक बधिरों के लिए बने अलग आयोग’

Wed, 24 Feb 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला Updated Wed, 24 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन

मूक-बधिर और दिव्यांगों के एक  प्रतिनिधिमंडल ने बीजापुर गेस्ट हाउस में मुलाकात कर मुख्यमंत्री को तीसरी बार ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मूक बधिरों की पीड़ा को  समझने और एक सशक्त आयोग का गठन करने, गठन के बाद अलग सेल बनाने  और उसमें अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर दिव्यांग (विकलांग) प्रतिनिधियों को  शामिल किए जाने के संबंध में मांग उठायी।

विज्ञापन

बुधवार को देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय विकलांग अधिकार एवं  कर्तव्य मंच के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप अरोड़ा ने सीएम को अवगत कराया कि प्रदेश के मूक बधिरजनों की  हालत बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि इसका ताजा उदाहरण देहरादून के नारी निकेतन  में मूक बधिर संवासिनियों का शारीरिक शोषण, बलात्कार और भ्रूण हत्या है। इसका  प्रमुख कारण प्रदेश में सशक्त विकलांग आयोग का ना होना है। संदीप अरोड़ा  ने अवगत कराया कि प्रदेश में नेत्रहीन, विकलांग और मूक बधिरों को एक श्रेणी  में रखा गया है जबकि सबकी पीड़ा अलग-अलग है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विकलांग अधिकार एवं कर्तव्य  मंच के प्रदेश अध्यक्ष अमित डोभाल ने कहा कि मूक बधिरों की शिक्षा, पुनर्वास  व सरकारी नौकरी में आरक्षण को लेकर कोई नीति सरकार के पास नहीं है। मंच के पौड़ी जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन सजवाण ने कहा कि सरकार प्रदेश में  विकलांगजनों के हित में एक ऐसा सशक्त आयोग बनाया जाए जिसमें अध्यक्ष सहित अन्य पदों  पर सभी तरह के विकलांगों को शामिल किया जाए। प्रदेश महासचिव अपूर्व नौटियाल और देहरादून जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सीएम ने मीडिया सलाहकार राजीव जैन को  इस मामले में जल्द ही कार्य करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री से मिलने  वालों में अतुल राठौर, राजकुमार, सुनील डांगी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed