फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Deadly attack on refusal to withdraw the case, broken nose bone

Roorkee News: केस वापस लेने से इन्कार पर जानलेवा हमला, नाक की हड्डी तोड़ी

Thu, 27 Mar 2025 07:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on refusal to withdraw the case, broken nose bone
केस वापस लेने से इन्कार करने पर चार लोगों ने घर में घुसकर एक ग्रामीण पर लाठी-डंडों और तलवार से हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण के चोटें आने के साथ ही नाक की हड्डी भी टूट गई। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बेलड़ा निवासी गजेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका गांव निवासी एक पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा है। उन्होंने विवाद में उक्त लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। आरोप है कि उक्त लोग लगातार केस वापस लेने का दबाव बनाते आ रहे हैं। इन्कार करने पर आए दिन गाली-गलौज करते हैं।
विज्ञापन


बताया कि रात करीब 8.30 बजे वह अपने घर के अंदर बैठे थे। इस बीच सतेंद्र, आकाश, अक्षय और विकास हाथों में तलवार, लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए व गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर उक्त लोगों ने हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए और उनकी नाक की हड्डी भी टूट गई। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार चारों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed