फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dead body of youth not found, charge sheet filed in court

युवक का नहीं मिला शव, कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

Wed, 16 Mar 2022 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth not found, charge sheet filed in court
युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला, उसके पति और भाई के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है हालांकि अभी तक युवक का शव बरामद नहीं हुआ। पुलिस अब भी युवक के शव की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव जौरासी जबरदस्तपुर निवासी महफूज (27) पुत्र मासूम 27 नवंबर 2021 को लापता हो गया था। बाइक, बैग, कपड़े, मोबाइल और नकदी लेकर वह बाइक से बिना बताए चला गया था। 26 दिसंबर को युवक की तलाश में पुलिस भोपा, मुजफ्फरनगर पहुंची थी। यहां किसी ने बताया था कि लापता महफूज की परवेज आलम निवासी गांव बाखरनगर, थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर ने हत्या कर दी है। पुलिस ने भोपा से परवेज को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला था कि उसकी बहन की शादी जौरासी में हुई थी। इसके चलते उसकी महफूज से जान पहचान हो गई थी। महफूज उसकी पत्नी तरमीन से मोबाइल पर बातचीत करता था।
विज्ञापन

पत्नी ने महफूज को कॉल कर बताया था कि उसके पास दस लाख रुपये हैं और वह कुछ पैसों का इंतजाम कर ले तो कोई बिजनस करेंगे। 27 नवंबर को महफूज एक लाख रुपये व कुछ सामान लेकर बाखरनगर पहुंचा था। पैसों के लालच में उसने पत्नी और साले मोनिश निवासी गांव असद नगर, थाना सिखेड़ा मुजफ्फरनगर के साथ मिलकर महफूज की चाय में नींद की गोलियां मिला दी थीं जिसे पीकर वह बेहोश हो गया था। तीनों ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर शव को एक बोरे में डालकर भूसे वाले कमरे में रख दिया था। अगले दिन महफूज का शव, बाइक और अन्य सामान बुग्गी में रखकर भोपा गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही भोपा के पास गंगनहर में युवक की तलाश की थी, लेकिन आज तक शव बरामद नहीं हुआ है। इस मामले में पुलिस ने अब कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि युवक की तलाश लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed