फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   dead body of children burried in field, found

खेत में दबा मिला लापता बालक का शव

Sun, 27 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 27 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
dead body of children burried in field, found
अपहृत बालक की हत्या की जांच करती पुलिस - फोटो : amarujala
लक्सर। पांच दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ दस वर्षीय बालक का शव शनिवार को एक खेत में दबा मिला है। पुलिस की डॉग स्क्वाड ने शव को खेत से खोज निकाला।  पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में भिजवा दिया है। बालक के परिजनों ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन

मखियाली खुर्द निवासी हलीम का दस वर्षीय पुत्र मुराद 21 नवंबर को स्कूल से आने के बाद खेलने के लिए निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा।  परिजनों ने उसकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश की। तहरीर पर पुलिस ने पहले बालक की गुमशुदगी दर्ज की थी। बाद में मामले को अपहरण में तरमीम कर लिया था। पुलिस तभी से बालक की तलाश में जुटी थी। सोमवार को हरिद्वार से आई डॉग स्कवाड की टीम ने गांव के आस पास खेतों में मुराद की तलाश की जिसमें गांव के समीप ही हलीम के खेत में कुत्ता एक जगह रुक गया और जमीन खोदने लगा। इस पर टीम ने कोतवाली से फोर्स बुलवा ली। उस जगह को खुदवाया गया। आखिर गड्ढे से मुराद का दबा हुआ शव निकल आया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। मुराद के शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोग रोते बिलखते हुए खेत पर पहुंचे। परिजनों ने एक युवक पर बालक की हत्या का आरोप लगाते हुए शव दबाने की बात कही। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि दोषी को कतई बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीओ मंगलौर जेपी जुयाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


रंजिश या फिरौती, जांच में जुटी पुलिस
10 साल के मुराद से आखिर किसी का क्या दुश्मनी थी जो उसकी हत्या कर शव को खेत में गढ्डा खोदकर दबा दिया गया है। हालांकि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन मामले में पुरानी रंजिश या फिर फिरौती के लिए हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में पुलिस अधिकारी अभी हत्या के कारणों के संबंध में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। मौके पर पहुंचे परिजन हत्या के पीछे गांव के ही एक युवक का नाम  ले रहे हैं। हालांकि उस युवक को पुलिस ने पहले से ही हिरासत में लिया हुआ है। उससे पूछताछ की जा रही है। जिस युवक पर हत्या का आरोप है वह अपहरण और फिरौती जैसी वारदात में शामिल रह चुका है। इस बात को लेकर आशंका जताई जा रही है कि बालक की हत्या के पीछे फिरौती भी एक कारण हो सकता है। या फिर किसी पुरानी रंजिश के कारण उसकी हत्या की गई है। पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी खुलकर कहने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि जांच चल रही है। एक-दो दिन के भीतर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक प्लाटून पीएसी तैनात
लक्सर कोतवाली के एसएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि मखियाली खुर्द गांव में एहतियात के तौर पर एक प्लाटून पीएसी, लक्सर व पथरी थाने की फोर्स तैनात की गई है। ताकि गांव में किसी भी प्रकार का विवाद न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed