फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dead body of a young man found hanging from a hook in a neighbor's house

Roorkee News: पड़ोसी के घर में कुंडे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 13 Sep 2023 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a hook in a neighbor's house

विज्ञापन
शनिवार रात की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा





एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में पड़ोसी के घर के अंदर कुंडे से लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले को प्रेम-प्रसंग का मानकर चल रही है। साथ ही पड़ोसी से गहनता से पूछताछ कर रही है।



लक्सर कोतवाली पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली थी कि दाबकी कला गांव में एक युवक की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस को पता चला कि अमित का शव पड़ोसी के घर के कुंडे पर लटका हुआ है। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। ग्रामीणों के मुताबिक युवक का गांव में ही एक परिवार की महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। जिसके घर में शव मिला है, उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। साथ ही तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed