फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   dead body of a person was layed on railway track due to border dispute with two police stations

सीमा विवाद में एक घंटे ट्रैक पर पड़ा रहा शव

Sat, 26 Mar 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 26 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन

सीमा विवाद में एक घंटे ट्रैक पर पड़ा रहा शव रहीमपुर फाटक के पास एक ग्रामीण की ट्रेन से कटकर मौत हो गई, मगर जीआरपी और गंगनहर कोतवाली पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। इस बीच ग्रामीण का शव ट्रैक पर ही पड़ा रहा। बाद में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। खींचातानी के चलते डाउन लाइन पर आने वाली दो ट्रेनें काफी देर तक लाइन पर खड़ी रहीं।

विज्ञापन


सुनहरा गांव निवासी बाबूराम शनिवार की सुबह साइकिल लेकर पनियाला की तरफ जा रहा था। शार्टकट के लिए उसने रहीमपुर फाटक के पास ट्रैक पार करने का रास्ता चुना। साइकिल लेकर ट्रैक पार करने के दौरान अचानक ट्रेन आ गई। बाबूराम ने बचने की कोशिश भी की, मगर साइकिल समेत वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर जीआरपी और गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आरपीएफ की टीम भी घटनास्थल पर गई, लेकिन जीआरपी और गंगनहर कोतवाली पुलिस घटनास्थल को एक दूसरे की सीमा में बताती रही। करीब एक घंटे सीमा विवाद में उलझने के दौरान शव ट्रैक पर पड़ा रहा। इसी दौरान लाइन बाधित होने के चलते जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली एक्सप्रेस और जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस करीब एक घंटे इकबालपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में गंगनहर कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed