फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Daughter's wedding accessories and cash ashes in fire

बेटी की शादी का सामान व नगदी राख

Sun, 06 Nov 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 06 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Daughter's wedding accessories and cash ashes in fire
आग से जलकर नष्ट हुआ शादी का सामान - फोटो : amarujala

प्रहलादपुर में एक ग्रामीण के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। परिवार की महिलाओं के शोर मचाने पर आस पास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने जैसे तैसे मशक्कत कर आग पर तो काबू पा लिया, मगर 50 हजार सहित बेटी की शादी के लिए खरीदा गया सारा सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड से परिवार गहरे सदमे में है।

विज्ञापन


खानपुर क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव मे जाहिद के घर रविवार की दोपहर शॉट सर्किट हो गया। चिंगारी गिरने घर में आग लग गई। चंद मिनट में ही आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। घर के बाहर धूप में बैठी महिलाओं ने अंदर से धुंआ निकलता देखा तो शोर मचाते हुए अंदर की ओर दौड़ी। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग भी अपने अपने घरों से निकल आए और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश में लग गए। ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग बुझा ली। 
विज्ञापन


मगर हादसे में घर मे रखी 50 हजार की नकदी और बेटी की शादी के लिए खरीदार गया फ्रिज, टीवी, कूलर और कपड़े आदि सामान जलकर राख हो गया। 
जाहिद ने बताया कि उसकी बेटी की अगले महीने ही शादी तय है। धीरे धीरे पैसे जुटाकर वह दहेज का सामान इकट़्ठा कर रहा था। अब घर में रखी नगदी व सामान भी जल गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed