फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cycle rally made people aware about cleanliness

साईकिल रैली ने लोगों को स्वच्छता को लेकर किया जागरुक

Fri, 20 Sep 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cycle rally made people aware about cleanliness
रुड़की में आईआईटी के मुख्य गेट के पास 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित साइकिल रैली को हर? - फोटो : ROORKEE
स्वच्छता के प्रति लोगों में अलख जगाने के लिए एनसीसी कैडेट भी आगे आते हुए जागरूकता साइकिल रैली का हिस्सा बने। हरबर्टपुर से रुड़की पहुंची एनसीसी कैडेटों की साइकिल रैली में शामिल होकर रुड़की के 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी कैडेटों ने लोगों को जागरूक किया। इस दौरान नगर निधायक ने प्रदीप बत्रा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

इस रैली में केएल डीएवी पीजी कॉलेज और बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की के एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। एनसीसी निदेशालय स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है। इसमें एनसीसी के कैडेट पूरे देश में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल गौरव कार्की ने बताया कि साइकिल रैली हरबर्टपुर से शुरू होकर रुड़की पहुंची हैं। जहां से एनसीसी रुड़की 84 बटालियन के कैडेट साइकिल रैली को आगे बढ़ाकर मुजफ्फरनगर तक ले जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी 84 बटालियन कर्नल भास्कर भारती, कैप्टन विशाल शर्मा, सूबेदार मेजर राजाराम, सूबेदार लखपत, लेखाकार रवि कपूर, पुरुषोत्तम सिंह, राजवीर, सुभाष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed