फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cyber thugs flew 70 thousand from the account

साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 70 हजार

Mon, 23 Sep 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cyber thugs flew 70 thousand from the account
साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को कॉल कर खुद को बैंक अधिकारी बताया और उसके खाते के बारे में जानकारी लेकर हजारों रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी होने पर आननफानन में पीड़ित ने बैंक पहुंचकर पूछताछ की। जहां पता चला कि उनके खाते से अलग-अलग जगहों से रकम निकाली गई है। पीड़ित ने अपना खाता बंद कराया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्शनगर निवासी मदन कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उनका शहर स्थित एक बैंक में बचत खाता है। उन्होंने पिछले माह क्रेडिट कार्ड बनवाया था। इस बीच उनके खाते से क्रेडिट कार्ड खाते से किसी ने 30 हजार रुपये निकाले गए। इस पर उन्होंने बैंक को फोन कर शिकायत दर्ज कराई। कुछ देर बाद एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है और उन्होंने जो शिकायत की है, उसके आधार पर बैंक की ओर से जांच की जा रही है। उसने कहा कि शिकायत दर्ज कराने पर बैंक की ओर से खाता संबंधी जानकारी ली जाती है। इसलिए उन्हें अपना खाता, एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड की जानकारी देनी होगी। उसके झांसे में आकर मदन ने पूरी जानकारी दे दी। कुछ देर बाद उनके खाते से एक-एक कर 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। आननफानन वह बैंक पहुंचे और खाता, एटीएम और क्रेडिट कार्ड बंद कराया। बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि कई बार में अलग-अलग जगहों से रुपये निकाले गए हैं। एसआई भाव सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मामले को जांच के लिए साइबर सेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed