{"_id":"6a72285e7a4d1b9893043348","slug":"curb-on-electricity-theft-dtr-meters-being-installed-on-transformers-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1034780-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बिजली चोरी पर लगेगी लगाम, ट्रांसफार्मरों पर लगाए जा रहे डीटीआर मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बिजली चोरी पर लगेगी लगाम, ट्रांसफार्मरों पर लगाए जा रहे डीटीआर मीटर
विज्ञापन
बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए ऊर्जा निगम ने नई व्यवस्था लागू करनी शुरू कर दी है। अब क्षेत्र में घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करने वाले वितरण ट्रांसफार्मरों पर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर (डीटीआर) मीटर लगाए जा रहे हैं। इन मीटरों के माध्यम से प्रत्येक ट्रांसफार्मर से होने वाली बिजली खपत का सटीक रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा।
ऊर्जा निगम ने विद्युत उपखंड भट्टीपुर के अंतर्गत आने वाले गांवों में डीटीआर मीटर लगाने का अभियान शुरू कर दिया है। उपखंड अधिकारी सचिन सचदेवा और अवर अभियंता पवन सक्सेना के नेतृत्व में टीम ट्रांसफार्मरों पर मीटर लगा रही रही है। सुल्तानपुर, निहेंदपुर, टांडा महतौली, पंचवेली, टिक्कमपुर इस्माइलपुर, भोगपुर, शिवगढ़, फूलगढ़, दुर्गागढ़ और गोविंदगढ़ समेत अन्य गांवों में यह कार्य तेजी से चल रहा है।
अवर अभियंता पवन सक्सेना ने बताया कि डीटीआर मीटर लगने के बाद प्रत्येक ट्रांसफार्मर की वास्तविक बिजली खपत का रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। उपभोक्ताओं की कुल खपत और ट्रांसफार्मर की खपत में अंतर मिलने पर संबंधित क्षेत्र में जांच कर बिजली चोरी का पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से बिजली चोरी रोकने के साथ-साथ वितरण व्यवस्था भी अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।