फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cross case registered in fight between two parties

Roorkee News: दो पक्षों के बीच मारपीट में क्रॉस मुकदमा दर्ज

Thu, 20 Feb 2025 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cross case registered in fight between two parties
पुराने विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पांच महिलाओं सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली के नरोजपुर गांव में पांच फरवरी को पुराने विवाद के चलते शराफत और रिजवान पक्ष के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें दोनों पक्षों की महिलाएं घायल हुईं थीं। शराफत पक्ष की ओर से बाबर, जुनैद, सागर, नौमान, सुभान, गुफरान, फिरोज, अरशद ने घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। अब इस मामले में रिजवान ने पुलिस को तहरीर बताया कि घटना वाले दिन वह और उसका बेटा जुनैद दुकान पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में पहले से लाठी-डंडे लेकर खड़े शराफत, सोयब, मरजीना, जीनत, साइना, सादना और रुकैया ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया था। आरोप है कि उक्त लोग उनकी बाइक भी ले गए थे। उनका भतीजा नौमान बाइक लेने गया तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी थी। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed