फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Crops destroyed by rain, the face of the donors wither away

बारिश से फसलें तबाह, अन्नदाताओं के चेहरे मुरझाए

Fri, 06 Mar 2020 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Crops destroyed by rain, the face of the donors wither away
बृहस्पतिवार देर रात हुई बारिश के कारण देहात के कई क्षेत्रों में गेहूं, सरसों और अन्य दलहनी फसलें बेकार हो गई। आंधी और बारिश से फसल गिरने से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। किसानों ने फसलों की क्षति का आकलन कर मुआवजे की मांग की है। बारिश के कारण कई क्षेत्रों में गन्ने की कटाई और छिलाई का काम बंद हो गया है तो कई इलाकों में गन्ने की बुुआई प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

बारिश के कारण लक्सर के डुंगरपुर, अकोढा खुर्द, दरगाहपुर, करणपुर, दाबकी, हस्तमौली, न्यायमतपुर आदि गांवों में गेहूं, सरसों और अन्य तिलहनी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। किसान महिपाल चौधरी, शेखर चौधरी, नकली राम सैनी, शिवकुमार गर्ग, चांद किरण सैनी आदि का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से गेहूं की फसल जमीन में गिर गई है। फसल में पानी भरा हुआ है, ऐसे गेहूं की पैदावार प्रभावित हो रही है। सुल्तानपुर के किसान रजत शर्मा करणपुर के किसान सुशील चौधरी आदि का कहना है कि अगर इसी प्रकार बारिश होती रही तो गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। बारिश के कारण क्षेत्र में गन्ना कटाई और बुआई का काम भी प्रभावित हो गया है। किसानों ने क्षति का आकलन कर मुआवजे की मांग की है। वहीं खानपुर में भी बारिश ओर तेज हवाओं ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। क्षेत्र के किसान सुखबीर शर्मा, मदन सिंह, नफे सिंह, कर्म सिंह, सुशील चौधरी आदि का कहना है कि बारिश के कारण गेहूं और तिलहनी फसलों पर पानी भर गया है। अब गेहूं की फसल में दाना बनने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं नारसन क्षेत्र में हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। झबरेड़ा में भी बारिश के बाद तेज हवा चलने से गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है। इकबालपुर, झबरेड़ा क्षेत्र में बेमौसम बारिश के चलते गेहूं की फसल को भारी क्षति पहुंची है। उधर, भगवानपुर में भी बारिश और हवा से खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और तोड़िया की फसल बर्बाद हो गई। ज्यादा नुकसान सिसौना, सिंकदरपुर, खुब्बनपुर, चौली, मानक मजरा, रुहालकी दयालपुर, पुुहाना, नन्हेड़ा, जहाजगढ़, अकबरपुर कॉलसो, सिकरोढ़ा और डाडा जलालपुर में हुआ है। किसान रामपाल, सतीश कुमार, गुल बहार, राजेश, प्रीतम आदि प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

बारिश से थमी कोल्हू की रफ्तार
बारिश के कारण झबरेड़ा, इकबालपुर, खानपुर, लंढौरा और लक्सर में कोल्हुओं की रफ्तार थम गई है। बताया जा रहा है कि कोल्हू में पानी भरने के कारण कोल्हू स्वामियों ने कुछ दिनों के लिए इन्हें बंद करने का निर्णय लिया है। कोल्हू में काम करने वाले मजदूरों को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय फसलों को बारिश की जरूरत नहीं है। इस समय की बारिश से गेहूं सरसों और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचेगा। अगर इसी प्रकार बारिश होती रही तो फसलों को और ज्यादा नुकसान हो सकता है।
- डॉ. पुरुषोत्तम कुमार, कृषि वैज्ञानिक केंद्र धनौरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed