फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Crop was harvested and sold, farm owner did not get the money

Roorkee News: फसल काटकर बेची, खेत स्वामी को नहीं मिला पैसा

Thu, 27 Mar 2025 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Crop was harvested and sold, farm owner did not get the money
बाड़ीटीप गांव निवासी एक व्यक्ति ने तिलकपुरी गांव निवासी किसान के खेत में खड़ी 27 बीघा गन्ने की फसल काट ली थी और किसान को गन्ने की फसल का तय किया गया गन्ने का पैसा भी नहीं दिया। किसान के पैसे की मांग करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि चौकी में तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब एसएसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन




तिलकपुरी गांव निवासी शिवराम शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर बताया कि उसने भोगपुर गांव के पास 27 बीघा कृषि भूमि ठेके पर ले रखी है जिसमें उसने गन्ने की फसल उगाई थी। साथ ही बताया कि 13 जुलाई 2024 को बाड़ीटीप गांव निवासी ज्ञानसिंह ने 27 बीघा भूमि में खड़ी 22 बीघा बोर और पांच बीघा मुंढा गन्ने की फसल 5 लाख 70 हजार रुपये में खरीद ली थी।
विज्ञापन


खेत स्वामी का आरोप है कि ज्ञानसिंह ने बिना बताए नवंबर 2024 में ही समय से पहले गन्ने की फसल काटकर बेच दी और भूमि स्वामी को कोई पैसा नहीं दिया। आरोप है कि भूमि स्वामी द्वारा पैसे की मांग करने पर उक्त व्यक्ति ने पैसे देने से साफ इन्कार कर दिया। इतना ही नहीं गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दे डाली। किसान का कहना है कि बोरू गन्ने की फसल जल्दी काटने से अगले वर्ष उगने वाला पौधा नहीं हो पाया जिससे उसे करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि किसान ने इस संबंध में 3 जनवरी 2025 को मामले की शिकायत भिक्कमपुर पुलिस चौकी में की थी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। किसान ने एसएसपी से शिकायत कर गन्ने की फसल के पैसे दिलवाने और गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस ने पकड़े दो वारंटी



लक्सर। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार दो वारंटी गिरफ्तार किए हैं। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि आरिफ निवासी लक्सर और कोमल निवासी गांव टांडा भागमल कोर्ट में पेशी से फरार थे। फरार वारंटियों को बीती रात संभावित ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed