{"_id":"571ccca24f1c1bf9288b5101","slug":"crooks-robbing-the-e-rickshaw-escapee","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला ई-रिक्शा लूट फरार हुए बदमाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला ई-रिक्शा लूट फरार हुए बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 24 Apr 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
चोरी
शहर में तीन बदमाशों ने चालक को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया और रिक्शा लूटकर फरार हो गए। चालक बेहोशी की हालत में साउथ सिविल लाइंस से बरामद हुआ। रिक्शा मालिक सैन्यकर्मी की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
रनखंडी, देवबंद, सहारनपुर निवासी ओमप्रकाश सेना में हवलदार है। इन दिनों वह जोशीमठ में तैनात है और उनका परिवार रुड़की में रहता है। ओमप्रकाश ने ढंडेरा निवासी जमशेद को बैट्री रिक्शा डेलीवेज पर दी हुई थी। रिक्शा चालक जमशेद के मुताबिक उसे रोडवेज बस अड्डे के पास तीन युवक मिले और एआरटीओ दफ्तर तक जाने के लिए रिक्शा बुक किया।
विज्ञापन
साउथ सिविल लाइंस में पड़ा मिला चालक
रास्ते में तीनों युवक रिक्शा में बैठकर कोल्ड ड्रिंक पीने लगे और जमशेद को भी कोल्ड ड्रिंक दी। इसके बाद उसे कुछ होश नहीं रहा। जमशेद के घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। खोजबीन में वह बेहोशी की हालत में साउथ सिविल लाइंस में पड़ा मिला। होश आने पर जमशेद ने रिक्शा मालिक को फोन पर आपबीती बताई।
विज्ञापन
शनिवार को ओमप्रकाश अपने साथ जमशेद को लेकर कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस रोडवेज बस अड्डे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि चालक से पूछताछ करते हुए मामले की जांच की जा रही है।