फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   woman murdered bodies dumped near border

महिला की हत्या कर शव बॉर्डर के पास फेंका

Wed, 25 Nov 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Wed, 25 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन

भगवानपुर में यूपी उत्तराखंड बॉर्डर पर एक महिला की हत्या कर शव हाईवे किनारे मंडावर चेक पोस्ट के पास फेंक दिया गया। पुलिस को 24 वर्षीय महिला का शव सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। सिर पर चोट के निशान पाए जाने पर पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या का केस मानकर शव की शिनाख्त में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन


भगवानपुर में सहारनपुर रुड़की हाईवे पर मंडावर चेक पोस्ट है। बुधवार को चेकपोस्ट से पास सड़क किनारे एक गड्ढे में करीब 24 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। चौकी प्रभारी जगमोहन रमोला की सूचना पर एसओ भगवानपुर सूर्यभूषण नेगी मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला ने गुलाबी रंग का सलवार सूट पहना हुआ है। सिर पर चोट के निशान मिलने पर हत्या का मामला साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि कहीं और महिला की हत्या कर रात के समय चेक पोस्ट के पास शव गड्ढे में फेंका गया है। बहरहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराते हुए हर एंगल से मामले की पड़ताल में जुट गई है। थाना प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि महिला की हत्या करने के बाद शव यहां लाकर डाला गया है। आसपास के गांवों और जिले भर के थानों में महिला के फोटो भिजवाकर शिनाख्त का प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सघन चेकिंग के डर से फेंका शव
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर ऑल इंडिया सिख कांफ्रेंस के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बब्बर की अगुवाई में सिखों के हरिद्वार में हरकी पैड़ी कूच के ऐलान को देखते हुए मंगलवार देर रात तक यूपी उत्तराखंड बॉर्डर पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। खासकर नारसन और भगवानपुर के मंडावर व काली नदी चेक पोस्ट पर चेकिंग के लिए पीएसी को लगाया गया था।

माना जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव उत्तराखंड से यूपी की तरफ ले जाया जा रहा होगा, सघन चेकिंग देखकर शव को चेक पोस्ट से पहले ही सड़क किनारे फेंक दिया गया। इस एंगल से महिला के यूपी सहारनपुर जिले की होने का शक भी जताया जा रहा है।

कहीं औद्योगिक क्षेत्र से तो नहीं जुड़े तार
महिला की हत्या के तार भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े हो सकते हैं। दरअसल फैक्ट्रियों में यूपी के सहारनपुर जिले तक से महिला व पुरुष ठेकेदार के माध्यम से काम करने आते हैं। रात में मंडावर चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान शव फेंकने पर यह माना जा रहा है कि शव को यूपी की तरफ ले जाया जा रहा होगा।


यह भी संभव है कि कार जैसे किसी वाहन में हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। पुलिस औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में भी शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed