{"_id":"b4d344b7bd19168cff3f91229adda615","slug":"severely-beaten-track-bank-manager-in-charge-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरी निगाह रखने के आरोप में बैंक मैनेजर को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुरी निगाह रखने के आरोप में बैंक मैनेजर को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। एक बैंक मैनेजर की शनिवार दोपहर बस अड्डे पर जमकर पिटाई कर दी गई। पिटाई करने वाली महिला और उसकी बेटी ने एक विधवा महिला ने आरोप लगाया कि दून में तैनात बैंक मैनेजर उन पर बुरी निगाह रखता है। महिला का आरोप है कि स्थान बदलने के बावजूद बैंक मैनेजर उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी मूलरूप से चंडीगढ़ निवासी बैंक मैनेजर हरियाणा के जींद में किराये के मकान में रहता था। आरोप है कि उसकी अपनी मकान मालकिन पर बुरी निगाह रहती थी। इसी बीच मैनेजर का देहरादून तबादला हो गया। इसके बावजूद वह महिला को फोन करके परेशान करता था।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि परेशान होकर उसने मैनेजर को सबक सिखाने की ठानी। प्लानिंग के तहत वह अपनी बेटी को साथ लेकर रुड़की पहुंची। यहां पर उसने मैनेजर को बुला रखा था। जैसे ही मैनेजर बस अड्डे पहुंचा, महिला और उसकी बेटी ने उसकी धुनाई कर दी। हंगामा होता देख पुलिसकर्मी बैंक मैनेजर को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
इस बीच पुलिस ने मैनेजर के परिजनों को भी खबर कर दी। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया का कहना है कि मैनेजर से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में मैनेजर ने बताया कि महिला से उसकी पुरानी जान पहचान है। फोन पर सामान्य बात होती थी। आरोप निराधार हैं।