फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Schoolgirl taught a lesson by the auto drivers

छात्रा ने आटो चालकों को सिखाया सबक

Sat, 05 Dec 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 05 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन

भगवानपुर। अपने फायदे के लिए सवारियों की फजीहत करने वाले दो ऑटो चालकों को एक छात्रा ने सबक सिखाया। भगवानपुर बस अड्डे पर अपने अपने ऑटो में बैठाने के लिए छात्रा के साथ के खींचातानी कर रहे दो ड्राइवरों की छात्रा ने सैंडिल से पिटाई कर दी। बाद में दोनों ने माफी मांगकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन

भगवानपुर बस अड्डे पर ऑटो ड्राइवर सवारी बैठाने को लेकर अक्सर झगड़ते रहते हैं। शनिवार को एक छात्रा ऑटो लेने के लिए बस अड्डे  पहुंची। इस पर दो ड्राइवर पहले तो उसे अपने ऑटो में बैठाने का इशारा करने लगे। नजदीक पहुंचने पर दोनों ने छात्रा का हाथ पकड़कर खींचातानी शुरू कर दी। फजीहत से तंग आकर छात्रा ने सैंडिल निकाला और उन पर बरस पड़ी। ये नजारा देखकर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। साथी ड्राइवरों ने दोनों को छुड़ाया।
विज्ञापन

इस पर छात्रा ने पुलिस बुलाने के लिए बैग से मोबाइल निकाला तो ड्राइवरों के होश उड़ गए। उन्होंने छात्रा को दीदी बोलकर माफी मांगते हुए अपना पीछा छुड़ाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्राइवर अक्सर सवारियों को लेकर झगड़ा करते हैं। कई बार महिला सवारियों को अश्लील इशारे करने के साथ ही छेड़छाड़ भी की जाती है। एसओ सूर्यभूषण नेगी का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed