{"_id":"56e2b9ab4f1c1b1b048b4568","slug":"police-arrest-suspect-from-roaming-the-iit","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता मिला IIT में जम्मू कश्मीर का युवक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता मिला IIT में जम्मू कश्मीर का युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 11 Mar 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी परिसर में संदिग्ध हालत में घूम रहे जम्मू-कश्मीर निवासी एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसके दो साथियों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस और खुफिया विभाग उनके संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह आईआईटी रुड़की में एक संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए देखा गया। सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस उसे अपने साथ ले आई।
एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने अपना नाम सुरजीत शर्मा (निवासी कोटली थाना-बडवा, जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर) बताया है। उसका कहना है कि वह अपने गांव में खेती-बाड़ी करता है।
विज्ञापन
बुधवार को वह और उसका साथी सदाकत ट्रेन से बृहस्पतिवार को रुड़की पहुंचे। उसके बाद सदाकत लक्सर में अपने साथी इस्लाम के पास चला गया।
इस्लाम लक्सर में एक मेडिकल स्टोर चलाता है। अकेला होने पर वह घूमते-घूमते आईआईटी रुड़की पहुंच गए। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि सदाकत और इस्लाम के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। खुफिया विभाग की टीम ने भी सुरजीत से पूछताछ की है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस से साधा जा रहा संपर्क:
सुरजीत शर्मा ने अपने और सदाकत के बारे में जो सूचनाएं दी हैं उसमें कितनी सच्चाई है। इस बात का पता लगाने के लिए स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग जम्मू-कश्मीर पुलिस से संपर्क कर रही है।