फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Muzaffarnagar miscreants looted tractor

मुजफ्फरनगर बदमाशों ने लूटा था ट्रैक्टर

Fri, 01 Jan 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 01 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन

मंगलौर। ग्रामीण को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूट के मामले का पुलिस ने नए साल के पहले दिन खुलासा कर दिया। एक आरोपी को ट्रैक्टर व तमंचे सहित गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने शुक्रवार को मंगलौर कोतवाली में पत्रकार वार्ता कर लूट का खुलासा किया।

विज्ञापन

12 दिसंबर की रात को ढाई बजे बिझौली निवासी मुमताज शुगर मिल में गन्ना डालकर लौट रहा था। बदमाशों ने कुरड़ी गांव के पास उसे रोककर बंधक बना लिया था। ट्रैक्टर लूट के बाद आरोपी फरार हो गए थे। 31 दिसंबर की रात मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक कैलाश बिष्ट, सुखपाल सिंह व एसओजी प्रभारी एनके बचकोटी ने मिलकर ट्रैक्टर के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम आबाद उर्फ बिट्टू पुत्र इस्लाम निवासी किदवईनगर मुजफ्फरनगर ने बताते हुए लूट की घटना कुबूल की। उसके कब्जे से एक तंमचा व कारतूस भी बरामद किया। एसएसपी ने खुलासे पर टीम को शाबाशी देते हुए ढाई हजार इनाम की घोषणा भी की। इस दौरान एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, सीओ मंगलौर प्रताप सिंह चौहान, कोतवाली प्रभारी उत्तम सिंह जिम्मीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
अभियुक्त के खिलाफ दर्ज हैं छह मुकदमे
पुलिस के मुताबिक लूट के मामले में गिरफ्तार हुए आबाद व उसके साथियों ने इसी साल अप्रैल में गुड़ कारोबारी विजय कुमार से 54 हजार रुपये लूटे थे। इसके अलावा बहादराबाद व मुजफ्फरनगर में भी उसके खिलाफ लूट के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने की इनाम की पेशकश
पुलिस की कार्यप्रणाली से खुश होकर बिझौली निवासी मुमताज ने एसएसपी की मौजूदगी में पुलिस को नगद इनाम देना चाह। मगर एसएसपी ने इसे उचित प्रक्रिया के तहत देने को कहा। उन्होंने ये भी कहा कि आम आदमी की शाबासी ही पुलिस के लिए सबसे बड़ा इनाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed