{"_id":"56e9a86c4f1c1b3b768b45f6","slug":"jewllery-and-cash-stolen-from-the-house-of-principal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक के मकान से हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानाध्यापक के मकान से हजारों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रिंसिपल के आवास पर चोरी
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
शहर में बेखौफ वारदातें कर रहे चोरों ने चावमंडी में एक बंद मकान खंगाला डाला। ताले काटकर करीब 18 हजार की नगदी व लगभग 60 हजार के जेवर पर हाथ साफ कर दिया । सुबह घर में चोरी का पता चलने पर प्रधानाध्यापक ने पुलिस को सूचना दी और गंगनहर कोतवाली में लिखित तहरीर भी दी।
चावमंडी निवासी रघुराज भगवानपुर के पावटी गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक है। घर के बगल में ही एक मकान में उनकी मां अतर कली रहती हैं। पिछले हफ्ते अतरकली इलाज के लिए देहरादून गई थी। इसलिए घर में ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन
मंगलवार की रात चोरों ने ताला काटकर पूरा घर खंगाल डाला। प्रधानाध्यापक रघुराज के मुताबिक चोरों ने अलमारी के अलावा सभी पांच बक्सों का सामान उलट पलट किया और घर से करीब 18 हजार की नगदी व लगभग 60 हजार के सोने चांदी के जेवर ले उड़े। सिलेंडर और तांबे पीतल के बर्तन सहित कीमती सामान भी चोर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह ताला टूटा देखकर उन्हें शक हुआ।
अंदर जाने पर सामान बिखरा देखा तो चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आस पास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
चोरों ने आरी से काटे ताले
शातिर चोरों ने ताला तोड़ने के बजाय लोहे की आरी से काटा। ताला तोड़ने पर आवाज होने से पड़ोसी जाग सकते थे। चोरों ने इससे बचने के लिए घर के मेन गेट से लेकर अंदर के कमरों के तालों को भी लोहे की आरी से काटा।