{"_id":"41beeb4dd36b1a1c8ce2644793521904","slug":"farmers-account-for-14-thousand-flown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के खाते से 14 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के खाते से 14 हजार उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
रुड़की।
विज्ञापन
एटीएम कार्ड सत्यापन का झांसा देकर एक किसान के खाते से 14 हजार की रकम
गायब कर ली गई। आनलाइन खरीदारी का मैसेज मिलने पर किसान को चपत लगने की
जानकारी मिली।
शहर में एटीएम की धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कभी कार्ड बदलकर तो कभी सत्यापन के झांसे में कोड पूछकर, ठगी का सिलसिला जारी है। शहर से सटे रामपुर निवासी अखलाक खेतीबाड़ी का काम करता है। शनिवार को अखलाक के मोबाइल नंबर पर अंजान नंबर से कॉल कर रहे शख्स ने खुद को एटीएम सत्यापन ब्रांच मुंबई का अधिकारी बताया। उसने एटीएम जल्द ब्लॉक होने का झांसा देते हुए एटीएम कोड पूछा। किसान ने उसे कोड बता दिया। कुछ देर बाद ही खाते से 14 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग का मैसेज मोबाइल पर पहुंचा। ठगी की जानकारी मिलने पर पीड़ित एक युवक को साथ लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी।