फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   body was found, murder suspected

शव मिला, हत्या की आशंका

Tue, 24 Nov 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Tue, 24 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन

रुड़की के सुल्तानपुर क्षेत्र में खेत की ओर गए एक किसान का शव बाणगंगा में उतराता मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इससे पहले सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन


अलावलपुर निवासी जोहर सिंह (55) पुत्र सोरण सिंह सोमवार रात करीब 10 बजे घर से खाना खाकर गांव के पास ही खेत पर गेहूं की रखवाली के लिए गया। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे किसान का शव गांव के पास बाण गंगा में उतराता मिला। किसी ग्रामीण ने यह देख इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण गंगा की ओर दौड़ पड़े। साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। लक्सर सीओ आरएस टोलिया, लक्सर कोतवाल जयदेव आर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे किसान की हत्या की आशंका जताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी जयदेव आर्य का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed