फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कंटेनर के नीचे आने से सहारनपुर के युवक की मौत

कंटेनर के नीचे आने से सहारनपुर के युवक की मौत

Fri, 03 May 2019 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
कंटेनर के नीचे आने से सहारनपुर के युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर। कलियर क्षेत्र के इमलीखेड़ा-भगवानपुर मार्ग पर ओवरटेक करते समय एक युवक की कंटेनर के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कंटेनर को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह विकास (32) पुत्र सहेंद्र निवासी जनाधरी ननौता जिला सहारनपुर (यूपी) अपनी बाइक से भगवानपुर की ओर से आ रहा था। इमलीखेड़ा के पास एक कंटेनर को ओवरटेक करते समय उसके नीचे आ गया। सिर पर गंभीर चोटें लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कंटेनर के नीचे से विकास को बाहर निकलवाया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। एसआई नीरज मेहरा ने बताया कि युवक ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती। उन्होंने बताया कि कंटेनर को कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed