फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   आईआईटी के छात्र से ऑनलाइन दस हजार की ठगी

आईआईटी के छात्र से ऑनलाइन दस हजार की ठगी

Fri, 18 Jan 2019 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी के छात्र से ऑनलाइन दस हजार की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

साइबर ठगों ने आईआईटी के छात्र से ऑनलाइन हजारों की ठगी कर डाली। छात्र को ठगी का पता चला तो उसने आननफानन में बैंक पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही कोतवाली पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।

रुड़की आईआईटी में विभूति पीएचडी के छात्र हैं। छात्र के अनुसार, शुक्रवार सुबह उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है और उनका एटीएम कार्ड बंद हो गया है। इसके लिए उन्हें अपने खाते और एटीएम संबंधी जानकारी देनी होगी। साथ ही बताया कि यह जानकारी देने के बाद उनके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसके बाद उनका एटीएम कार्ड चालू हो जाएगा। छात्र ने झांसे में आकर उसे अपना बैंक खाता नंबर और एटीएम का पिन कोड बता दिया। इसके बाद मोबाइल पर एक ओटीपी आया। इसके बाद छात्र के खाते से दस हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो छात्र के होश उड़ गए। छात्र ने आननफानन बैंक पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि उनके खाते से दूसरे खाते में रकम ट्रांसफर की गई है। इसके बाद छात्र ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले को जांच को साइबर सेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed