फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   युवक की मौत के मामले में टैंकर चालक पर केस

युवक की मौत के मामले में टैंकर चालक पर केस

Sun, 12 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के मामले में टैंकर चालक पर केस
रुड़की। रामपुर चुंगी के पास टैंकर की टक्कर से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुुटेज के आधार पर टैंकर व आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। उधर सालियर गांव में मोनू का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सालियर निवासी मोनू पुत्र हरपाल शुक्रवार को बाइक से कोचिंग के लिए रुड़की आ रहा था। रामपुर चुंगी के पास एक टैंकर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। इससे बाइक सवार मोनू की मौत हो गई थी। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास करते हुए एक स्कूल बस की टक्कर से हादसा होने का आरोप लगाते हुए स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया था, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो घटना टैंकर से होने की पुष्टि हुई थी। उसके बाद ग्रामीण शांत हुए थे। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मोनू के बड़े भाई सोनू की तहरीर पर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही टैंकर का पता लगाने के लिए इसके नंबर के आधार पर सीसीटीवी फुटेज की मदद से छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द चालक को पकड़कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed