फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ट्रक चालक समेत दो लोग गंगनहर में डूबे

ट्रक चालक समेत दो लोग गंगनहर में डूबे

Thu, 21 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक समेत दो लोग गंगनहर में डूबे
रुड़की। सोलानी पार्क के पास बने एक होटल में खाना खाने से पहले गंगनहर में हाथ धोने गया ट्रक चालक फिसल कर गंगनहर में गिर गया। चालक को बचाने के लिए गंगनहर में कूदा युवक भी डूब गया। आसपास के लोगों ने युवक को गंगनहर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। उधर, ट्रक चालक का कहीं कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 11 बजे मुरादाबाद के हरथला निवासी 48 वर्षीय मेहरू अहमद पुत्र मकबुल सोलानी पार्क के पास एक होटल में खाना खाने के लिए रुका था। खाना खाने से पहले मेहरू अहमद हाथ धोने के लिए गंगनहर चला गया। हाथ धोते समय मेहरू अहमद का पैर फिसल गया और वह गंगनहर में जा गिरा। उसके शोर मचाने पर होटल में खाना खा रहे इस्लामनगर निवासी मेहताब पुत्र राशिद ने उसे बचाने के लिए गंगनहर में कूद लगा दी। इस दौरान मौके पर कई लोग एकत्रित हो गए। दोनों को डूबता देख मुकरपुर निवासी मोहम्मद फरीद पुत्र मोहम्मद फैज ने भी गंगनहर में छलांग लगाकर मेहताब को किनारे ले आया। सूचना पर जल पुलिस के कर्मी और गंगनहर कोतवाली से हेड कांस्टेबल कुम्पाल तोमर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मी और लोगों ने मेहताव को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों का घटना की सूचना दे है। वहीं देर शाम तक ट्रक चालक का कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed