फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों का हंगामा

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों का हंगामा

Fri, 15 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झबरेड़ा। झबरेड़ा में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा कर हंगामा किया। कई घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लक्सर निवासी युवती कुसुम की कई वर्ष पूर्व झबरेड़ा निवासी बिजेंद्र से शादी हुई थी। शुक्रवार की सुबह महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के परिजनों को जैसे ही कुसुम की मौत का पता चला तो उनके होश उड़ गए। महिला के परिजन अपने कई परिचितों के साथ झबरेड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर कुसुम की हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। आसपास के लोगों का हुजूम वहां एकत्रित हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने की भी मांग की। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिसकर्मी मौके पहुंचे। गांव के कुछ गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि पुलिस के पास किसी भी तरह की तहरीर नहीं आई है। दोनों पक्षों के बीच समझौता करने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed