फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   घर में चोरी करते दो चोरों को रंगेहाथ पकड़ा, धुनाई

घर में चोरी करते दो चोरों को रंगेहाथ पकड़ा, धुनाई

Fri, 12 Apr 2019 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
घर में चोरी करते दो चोरों को रंगेहाथ पकड़ा, धुनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

एक मकान का ताला तोड़कर चोरी करते हुए दो आरोपियों को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों को सौंप दिया। आरोपी एक टेंपो भी अपने साथ लाए थे। पुलिस ने टेंपो को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सलमान कॉलोनी निवासी अरशद का मकान है। शुक्रवार को वह परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। इस बीच घर के बाहर एक टेंपो आकर रुका। दोनों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर से सामान टेंपो में भरना शुरू कर दिया। इस बीच आसपास के लोगों ने अनजान युवकों को देखा तो उन्हें शक हुआ। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों युवक टेंपो लेकर भागने लगे। दोनों को भागता देखा तो दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि दोनों युवक रामपुर और गुलाबनगर के रहने वाले हैं। जानकारी मिली है कि इससे पहले भी दोनों ने क्षेत्र में कई जगहों पर चोरी की है। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed