{"_id":"5c742f94bdec224b6e13b1b4","slug":"81551118228-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक-युवती फरार, परिजनों ने लगाई कार्रवाई की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक-युवती फरार, परिजनों ने लगाई कार्रवाई की गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
एक युवती बहादराबाद क्षेत्र के एक युवक के साथ चली गई। युवती के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। इस मामले में भीम आर्मी, हिंदू संगठन के भी कुछ लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी अनुसूचित जाति की एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि बहादराबाद क्षेत्र का एक युवक कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक ग्रामीण की दुकान पर कार्य करता है। रविवार को आरोपी युवक उसकी बेटी हो बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती के परिवारवालों ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली के एसएसआई रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि युवती के परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, इस मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और भीम आर्मी के भी कुछ लोगों ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।