फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   झारखंड के प्रेमी युगल को लेकर तहसील में हंगामा

झारखंड के प्रेमी युगल को लेकर तहसील में हंगामा

Fri, 27 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
झारखंड के प्रेमी युगल को लेकर तहसील में हंगामा
रुड़की। हिंदू संगठन के लोगों और अधिवक्ताओं ने झारखंड के अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल की जानकारी मिलने पर तहसील परिसर पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवती से मिले नंबर पर संपर्क साधा तो पता चला कि युवती की गुमशुदगी गढ़ाव जिले में दर्ज है। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हिंदू संगठनों के लोगों को जानकारी मिली कि झारखंड से फरार एक प्रेमी युगल रुड़की कचहरी में शादी करने के फिराक में हैं। प्रेमी युगल अलग-अलग समुदाय से संबंध रखते हैं। मामले की सूचना मिलती ही हिंदू संगठन के लोगों और अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। हिंदू संगठन के लोगों ने दोनों की शादी पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी। इससे पहले की कोई बड़ी घटना होती, कुछ लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों प्रेमी युगल को हिरासत में लिया और पूछताछ की। युवती से मिले नंबर से पता चला कि दोनों झारखंड के गढ़वा जिले के रहने वाले हैं। युवती की गुमशुदगी गढ़वा जिले में दर्ज है। सीओ स्वप्न सिंह किशोर ने बताया कि युवती की गुमशुदगी झारखंड में दर्ज है। युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed