फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   मारपीट में घायल छात्र की उपचार के दौरान मौत

मारपीट में घायल छात्र की उपचार के दौरान मौत

Fri, 15 Mar 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल छात्र की उपचार के दौरान मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

आठ-दस युवकों ने छात्र के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं लोहे के सरिये से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। घायल छात्र को परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर नाजुक देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। दून के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही आठ-दस अज्ञात युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, झबरेड़ा थाना क्षेत्र स्थित लाठरदेवा शेख निवासी अब्दुल आहद (22) पुत्र मंतसीर सालियर स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि बीते 12 मार्च को वह कॉलेज आया था। इसी दौरान कॉलेज के पास आठ-दस युवकों ने उसे घेर लिया और गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। छात्र के बचकर भागने पर युवकों ने उसे जमीन पर गिरा दिया और लोहे के सरिये से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि बीचबचाव कराने आए छात्र के दोस्त के साथ भी युवकों ने मारपीट की और उसे भगा दिया। छात्र के लहूलुहान होने पर युवक मौके से फरार हो गए। छात्र के दोस्त ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अब्दुल को भगवानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए देहरादून रेफर कर दिया। तीन दिन से अब्दुल का दून स्थित मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार रात उसकी मौत हो गई। जानकारी पाकर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं, एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आठ-दस अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के दौरान वहां मौजूद अब्दुल के दोस्त से आरोपियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed