फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दुष्कर्म कर गर्भपात कराने के मामले में भ्रूण का डीएनए टेस्ट कराया

दुष्कर्म कर गर्भपात कराने के मामले में भ्रूण का डीएनए टेस्ट कराया

Sun, 03 Mar 2019 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म कर गर्भपात कराने के मामले में भ्रूण का डीएनए टेस्ट कराया
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के बाद गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने भ्रूण को डीएनए टेस्ट के लिए लैब भेजा है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो दिन पूर्व एक खेत से भ्रूण बरामद किया था। इसके बाद भ्रूण का पंचनामा भरकर सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां से भ्रूण का सैंपल डीएनए जांच के लिए लैब भेजा गया है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 17 वर्षीय भतीजी को डरा धमकाकर एक युवक करीब एक साल से यौन शोषण कर रहा था। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। आरोपी ने बीती 28 फरवरी को किशोरी को डरा धमकाकर रुड़की के एक निजी अस्पताल में उसका गर्भपात करा दिया था। साथ ही भ्रूण को कपड़े में बांधकर एक खेत में फेंक दिया था। किशोरी घर पहुंची तो उसकी हालत खराब देखकर परिजनों को शक हुआ। पूछने पर किशोरी ने परिजनों को सारी बात बता दी। इसके बाद परिजनों ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपक, चंद किरन, नोरतू और राजेंद्र के खिलाफ मुकदमा कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरी ओर, लक्सर कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि एक मार्च को आरोपी दीपक की निशानदेही पर रुड़की-लक्सर मार्ग पर डोसनी फाटक के समीप एक खेत से भ्रूण बरामद किया गया था। उन्होंने बताया कि भ्रूण का पंचनामा भरने के बाद मामले की जांच अधिकारी वंदना अग्रवाल ने रुड़की सिविल अस्पताल भेजा। यहां से भ्रूण का सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed